विज्ञान पाठ योजना for Class 7, वायु हमरे चारों ओर, |B.Ed, BTC etc| |kexam.

पाठ योजना

विषय: विज्ञान
उपविषय: रसायन विज्ञान
प्रकरण: वायु हमरे चारों ओर

सामान्य उददेश्य

  • विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि विकसित करना |
  • विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना |
  • विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास करना |
  • विद्यार्थियों में विज्ञान के नवीन तथ्यों से परिचित कराना |
  • विद्यार्थियों में प्रयोग करने और परिणाम निकालने की सामर्थ्य उत्पन्न करना |


विशिष्ट उददेश्य

ज्ञानात्मक उददेश्य

  • विद्यार्थी वायु में उपस्थित गैसों व उसके घटको का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे |
  • विद्यार्थी वायु प्रदूषण व उसके प्रभाव का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे |

बोधात्मक उददेश्य

  • विद्यार्थी वायु में उपस्थित गैसों के उदाहरण प्रस्तुत कर सकेंगे |
  • विद्यार्थी वायु प्रदूषण की समस्या व उसके समाधान में सम्बन्ध स्थापित कर सकेंगे |


कौशलात्मक उददेश्य

  • विद्यार्थी वायु में उपस्थित गैसों का निरूपण कर सकेंगे |
  • विद्यार्थी ग्रीन हाउस प्रभाव का निरिक्षण कर सकेंगे |


अनुप्रयोगात्मक उददेश्य

  • विद्यार्थी वायु में उपस्थित गैसों को विश्लेशित कर सकेंग |
  • विद्यार्थी वायु प्रदूषण व उसके प्रभाव से सम्बंधित ज्ञान का प्रयोग अपने दैनिक जीवन में कर सकेंगे |



Comments